कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देशकलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं, गतिविधियों तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रगति की विधानसभावार जानकारी लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को मिलकर एसआईआर अंतर्गत गणना पत्रकों का डिजिटलाईजेश कार्य को आगामी तीन दिवस में प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य की प्रगति की प्रतिदिन जूम वीसी के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर विकसित किए जाने हेतु अभी तक की गई कार्यवाही की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। पशुपालन हेतु जिन हितग्राहियों के प्रस्ताव बैंकों को भेजे गए हैं, उनमें स्वीकृति और राशि वितरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार धान के कलस्टर विकसित करने हेतु किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी ली। साथ ही धान उपार्जन की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जैविक प्राकृतिक खेती, फूलों की खेती, सब्जी की खेती आदि के कलस्टर विकसित कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायतों में 50 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य होने पर सभी जनपद सीईओ की सराहना की। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया जाए। सीएम हेल्पलाईन शिकायत निम्नगुणवत्ता से बंद ना हो और ना ही नॉन अटेन्डेन्ट रहे। जिन विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लंबित हैं, वह अधिकारी प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की मॉनीटरिंग करें। बैठक में शासकीय कार्यालयों में रख-रखाव, व्यवस्थाएं, रिकार्ड संधारण आदि पर भी चचा्र्र कर दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।