नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (छज्ब्च्) के तहत जिला चिकित्सालय रायसेन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर रायसेन में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें आमजन एवं मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस, हृदय रोग एवं नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल परिसर में मरीज के अटेंडर सहित 14 लोगों को तम्बाकू एवं बीडी सिगरेट का उपयोग करते हुए पाए जाने पर उनको तम्बाकू नियंत्रण के ब्व्ज्च्। अधिनियम 2003 की धारा 4,6(अ)/6(ब) के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि राज्य शासन के खाते में जमा किए गए। संयुक्त टीम में डॉ एमडी भारती जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं तम्बाकू नियंत्रण, पुलिस विभाग के एएसआई श्री सक्सेना एवं नगर पालिका के एसआई श्री शशिकांत एवं तम्बाकू नियंत्रण के काउंसलर सुनील नेविस शामिल रहे।






