कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने रमपुरा बघेडी और सेमरीकलां का किया भ्रमणबकरी पालन और उद्यानिकी खेती कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को सांची विकासखण्ड के रमपुरा बघेडी और औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के सेमरीकलां का भ्रमण किया गया। रमपुरा बघेडी में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उन्नत बकरी पालन कार्यक्रम के तहत बकरी पालन कर रहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर जानकारी ली और गांव में भ्रमण कर बकरी पालन कार्य का जायजा भी लिया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संवाद के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से बकरी पालन शुरू करने से लेकर कार्य के विस्तार, बकरी पालन से होने वाली आमदनी, उन्नत नस्ल, संतुलित पोषण, टीकाकरण, देखभाल, चारा प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया बकरी पालन कार्य कर रहीं महिलाओं को वैज्ञानिक तरीकों से बकरी पालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही यदि अन्य महिलाएं या ग्रामीण भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो उन्हें भी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम सेमरीकलां का भ्रमण कर यहां महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शेडनेट हाउस में की जा रही सब्जी की खेती का जायजा लिया गया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादित की जा रहीं सब्जियों, उन्नत किस्म के बीजों और उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादन, पौधों को रोग से बचाने किए जाने वाले प्रयासों, सब्जी विक्रय बाजार और प्राप्त हो रही आमदनी के बारे में विस्तार से चर्चा कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं तथा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं! जिनका लाभ पाकर महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती हैं। यहां उपस्थित स्व-सहायता समूहों की दीदियां ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनीं हैं बल्कि परिवार की आर्थिक समृद्धि में भी योगदान दे रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सुनी ग्रामीणों की सुनी समस्याएंकलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को सेमरीकलां ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा की जा रहीं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर शासन की योजनाओं का लाभ मिलने संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की सहजता और सरलता देख ग्रामीणों ने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं बताई। ग्रामीणों की समस्याएं जानकर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास, आजीविका मिशन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।