नसीमखान सांची
सांची,,आज रामलीला मैदान में निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत कैकेयी के दो वरदान एवं श्रीराम के वनवास प्रसंग की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।






