नसीमखान सांची
सांची,,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रायसेन के खंड सांची अंतर्गत मंडल मेढ़की तिजालपुर द्वारा ग्राम रतनपुर पर गिरधारी में 04 जनवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन के पूर्व भूमि पूजन एवं ट्रैक्टर वाहन रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान बरौला, बराई खास, तिजालपुर, खामखेड़ा सहित आसपास के गांवों से लगभग 150 ट्रैक्टरों की रैली निकाली गई। रैली उपरांत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रेमसिंह धाकड़, विभाग प्रचार प्रमुख ने समाज में एकता, संस्कृति और संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में संतगण, समिति पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना।






