नसीमखान सांची
सांची,,,
थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सांची थाने में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में थाने को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत जप्त वाहनों को तरतीबवार रखा गया है, वहीं थाना परिसर का डामरीकरण कर मुख्य द्वार को भी सुंदर रूप दिया गया है। स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के इन प्रयासों से थाना परिसर अब ऐतिहासिक सांची के अनुरूप स्वच्छ व सुंदर दिखाई दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि थाना परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा थाने को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।
सांची थाना परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था की यह पहल अन्य शासकीय कार्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।






