नसीमखान सांची
सांची रामलीला मैदान में चल रही रामलीला की श्रृंखला में आज सीताहरण एवं जटायु उद्धार लीला का अत्यंत भावनात्मक मंचन किया गया। मंचन के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजे, पूरा रामलीला मैदान भक्तिरस में डूब गया।
तेज ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। सीताहरण प्रसंग और जटायु के बलिदान दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति के संगम के रूप में सांची की रामलीला जनमानस को निरंतर भावनात्मक रूप से जोड़ रही है।






