देर रात तक खुले ढाबों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, मारपीट की घटनाओं से पुलिस की बढ़ी चुनौती।

नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत विदिशा रोड पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े होटल एवं ढाबों का संचालन किया जा रहा है। इन ढाबों पर आए दिन होने वाली लड़ाई-झगड़े और गुंडागर्दी की घटनाओं से क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता तथा सांची थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी के पदभार संभालने के बाद अपराधियों में खौफ का माहौल बना है और अनैतिक गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम भी कसी गई है। इसके बावजूद थाना क्षेत्र अंतर्गत विदिशा रोड पर विदिशा के व्यापारियों द्वारा संचालित कई होटल-ढाबे देर रात तक खुले रहते हैं, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।
देर रात तक ढाबे खुले रहने से ग्राहकों एवं संचालकों के बीच विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में आपसी सुलह हो जाती है, जबकि कुछ प्रकरण थाने तक पहुंच जाते हैं, जिससे पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है।
पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार होटल एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि निर्धारित समय के बाद ढाबे बंद किए जाएं, परंतु कुछ संचालक इन निर्देशों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ढाबों पर देर रात खुलेआम शराब सेवन की शिकायतें भी सामने आई हैं।
बीती रात विदिशा रोड स्थित अग्रवाल रेस्टोरेंट पर खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद विदिशा निवासी युवकों द्वारा रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं हंगामा किया गया। इस संबंध में फरियादी आयुष प्रजापति पिता अनिल प्रजापति (उम्र 23 वर्ष), निवासी राघवजी कॉलोनी, थाना कोतवाली, विदिशा ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना प्रभारी का वर्जन:
इस संबंध में सांची थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने बताया कि “विदिशा रोड सहित थाना क्षेत्र के सभी होटल एवं ढाबा संचालकों को निर्धारित समय सीमा में प्रतिष्ठान बंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीती रात की घटना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
सांची जैसे शांत, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पर असामाजिक गतिविधियों का बढ़ना चिंता का विषय है। नगरवासियों की मांग है कि होटल, लॉज एवं ढाबों के संचालन समय का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनी रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।