बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ी।लगातार ठंड और बदलते मौसम के मिजाज से गेहूं-चना फसलों को लेकर किसान सतर्क।

नसीमखान सांची
सांची,,, क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड, रुक-रुक कर हो रही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आसमान में छाए घने बादल और गड़गड़ाहट के साथ हो रही बारिश से किसान अपने खेतों की ओर बार-बार नजरें गड़ाए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है, वहीं महावट का असर भी महसूस किया जा रहा है। मौसम के इस अचानक बदले स्वरूप के चलते खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों के अनुसार, फसल तैयार करने में उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। न ठंड की परवाह की, न गर्मी की और न ही बारिश की, लेकिन फसल के इस संवेदनशील दौर में यदि ओलावृष्टि होती है तो मेहनत पर असर पड़ सकता है। यही कारण है कि किसान मौसम की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
आसपास के कुछ क्षेत्रों से ओलावृष्टि की खबरें मिलने के बाद किसानों की सतर्कता और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। फिलहाल किसान मौसम के साफ होने और फसलों के सुरक्षित रहने की उम्मीद कर रहे हैं।
मौसम की अनिश्चितता के बीच किसान ईश्वर से अपनी मेहनत की फसल बचाने की दुआ कर रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा