सांची में सहकारिता सदस्यता अभियान को मिला जोर, 150 से अधिक किसान जुड़े।बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर आयोजित शिविर में नए सदस्य बने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने पर जोर।

नसीमखान सांची
सांची,,, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांची में सहकारिता विभाग द्वारा सदस्यता अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया और सहकारी संस्थाओं से जुड़ने में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान 11 नए सदस्यों को सहकारी समिति से जोड़ा गया, वहीं कई किसानों को सदस्यता के लिए आवेदन फॉर्म भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
प्राथमिक सहकारी साख समितियां सहकारिता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती हैं, जो सीधे किसानों से जुड़ी होती हैं। इनके माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, उर्वरक, बीज, समर्थन मूल्य पर खरीदी, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में अधिक से अधिक किसानों का इन समितियों से जुड़ना उनके हित में बताया गया।
अधिकारियों ने इसे जन-आंदोलन का रूप देने की बात कही और प्रत्येक सदस्य से एक नया सदस्य जोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, सांची एफ.पी.ओ. अध्यक्ष शैतान सिंह, जिला सहकारी बैंक रायसेन के सुश्री आयुषी सिसोदिया अधिकारी रायसेन अशोक सिंह चंदेल संभागीय शाखा प्रबंधक अपेक्स बैंक भोपाल अजय कुमार झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाशसिंह चौहान अधिकारी रायसेन शाखा प्रबंधक, इमरान जाफरी समिति प्रबंधक नरेश राजपूत समीति प्रबंधक सलामतपुर कुंअर सिंह दांगी पग्नेश्वर प्रबंधक नबलसिंह मेहरा दीवानगंज प्रबंधक देवेंद्र सिंह मीणा एवं एफपीओ सीईओ महेंद्र सिंह जाट सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सहकारिता से जुड़ाव ही किसानों की मजबूती का आधार बन रहा है, सांची इसका उदाहरण बनता नजर आ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा