दिवंगत पत्रकार दीपक सोनी के परिजनों को संघमित्रा पत्रकार संघ का संबल।

नसीमखान सांची

सांची में शोक के बीच संघ ने 11 हजार की सहायता राशि का चैक सौंपकर जताई संवेदना।
सांची,,,,क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वर्ण मंगलम मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक सोनी के असामयिक निधन के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर है। विगत दिनों रायसेन के समीप हुई सड़क दुर्घटना में उनके निधन से पूरा नगर स्तब्ध रह गया था।
इस दुखद घटना के बाद संघमित्रा पत्रकार संघ ने संवेदनशील पहल करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। संघ के पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार के निवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और सहयोग स्वरूप 11 हजार रुपये का चैक भेंट किया।
ज्ञात हो कि इस घटना के पश्चात संघ की एक आपात बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत यह सहायता राशि सौंपी गई।
बस स्टैंड स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
इस दौरान संघ के संरक्षक पप्पू रेवाराम एवं कमलकिशोर पटेल, अध्यक्ष नसीम खान, सचिव राम शर्मा, संयुक्त सचिव देवेन्द्र तिवारी, रायसेन जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शैंडे एवं जिला महासचिव अमित सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संरक्षक द्वय ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा संघ परिवार उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। हालांकि संगठन के संरक्षक कमलकिशोर पटेल घटना के दिन से ही परिवार के संपर्क में बने हुए हैं तथा दूसरे संरक्षक एवं नगर परिषद अध्यक्ष ने भी शोक संतप्त परिवार के हर समय उनके साथ खडे रहने का आश्वासन दिया है।
पत्रकारिता के इस कठिन दौर में साथ निभाने की यह पहल, संवेदना और एकजुटता की मिसाल बनकर उभरी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा