ट्रेनों के स्टापेज को लेकर पूर्व पार्षद ने सांसद को दिया ज्ञापन

नसीम खान संपादक
सांची,,, इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर ट्रेनों के स्टापेज को तब स्थगित कर दिया गया था जब कोरोना महामारी से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी तब सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के स्टापेज स्थगित कर दिए थे हालांकि कोराना के विदा हुए लगभग दो साल का लंबा अंतराल बीत चुका है परन्तु रेलवे प्रशासन द्वारा आज तक इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को ट्रेनों के स्टापेज की सुविधा बहाल नहीं हो सकी जिससे यहां आने वाले हजारों की संख्या में पर्यटकों को तो आने जाने की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है

बल्कि इस नगर में स्टापेज न होने का खामियाजा अपडाउनर्सो को भी भुगतना पड़ रहा है इस के साथ ही कालेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है इस के साथ ही नगर में अपने व्यवसाय चलाने वाले व्यवसायियों को भी स्टापेज की समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है हालांकि अनेक बार अपडाउनर्स एसोसिएशन ने रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के स्टापेज बहाल करने ज्ञापन दिए साथ ही व्यवसायियों ने भी ज्ञापन सौंपे इतना ही नहीं इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की निर्वाचित नगर परिषद ने अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के नेतृत्व में स्टापेज को लेकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन देकर स्टापेज की मांग की गई परन्तु मात्र कोरे आश्वासन पर ही संतुष्ट होना पडा अब पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंच कर क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव से भेंट की एवं उन्हें ट्रेनों के स्टापेज की असुविधा से अवगत कराया तथा इस ऐतिहासिक स्थली पर पूर्व स्टापेज की तर्ज पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस तथा दादर अमृतसर ट्रेनों के स्टापेज तत्काल किये जाये जिससे पर्यटकों व्यापारियों अपडाउनर्सो स्कूल कालेज के विद्यार्थियों को ट्रेनों के स्टापेज की सुविधा उपलब्ध हो सके ।श्री जायसवाल ने बताया कि हमारी ट्रेनों के स्टापेज की मांग पर सांसद ने आश्वस्त किया कि हम शीघ्र ही सांची में स्टापेज की मांग पर गंभीरता से विचार कर रेलमंत्री से भेंट कर तथा उन्हें पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ महेश लोधी विनोद साहू आर एस यादव राजेश पवार समरजीत सिंह सेंगर भाजपा नेत्री श्रीमती बब्ली रानी जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Posts

रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्यवाही

रायसेन से नसीम खान की रिपोर्ट :- भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने रायसेन के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आर एन साहू उर्फ गुड्डा साहू को नामांतरण के…

मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

जबलपुर मध्यप्रदेश में लगभग 15000 डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं वही इससे पहले 2 दिन तक सांकेतिक हड़ताल डॉक्टर्स के द्वारा की गई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण