लोकेशन जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
मां चंडी की पावन धरा पर आर्य कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि, भारतमाता एवं ऊं के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


गणतंत्र दिवस की अवसर पर प्रभातफेरी निकालकर गांव का भ्रमण किया गया ।प्राथमिक विभाग में भागीरथी देवांगन जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।तत्पश्चात हाईस्कूल में ध्वजारोहण वयवस्थापक श्री श्रवणकुमार जी के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य बालकल्याण समिति बिर्रा के वयवस्थापक श्री श्रवणकुमार कश्यप जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्य बालकल्याण समिति बिर्रा के अध्यक्ष श्री भागीरथी देवांगन जी थे ।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों का स्वागत, परिचय कार्यक्रम संपन्न हुआ ।बसंतपंचमी के पावन अवसर पर मां वीणापाणि की विधिवत पूजा अर्चना की गई ।विद्यालय में नवप्रवेशित भैया बहिनों को तिलक वंदन लगाकर विधिवत विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य अतिथिगण एवं बंधु भगिनीगण उपस्थित थे ।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री
ध्रुव कहार जी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई ।








