नसीम खान संपादक
सांची,,, आज शनिवार को प्रात 11 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी सांची के नागोरी स्थित सोलर सिटी प्लांट का भूमिपूजन करेंगे । तथा इस सोलर सिटी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करने की संभावना है नगर में सोलर सिटी कार्य तेज रफ्तार से चलाया जा रहा है । नगर के अनेक स्थानों पर सौर ऊर्जा से बिजली व्यवस्था सुचारू बनाई जा रही है परन्तु यह अभी नाकाफी दिखाई दे रही है । हालांकि इस सोर ऊर्जा बिजली पर असरदार हाबी होते दिखाई दे रहे हैं जबकि जरूरत मंद चक्कर लगाने पर मजबूर हो रहे हैं यह समय ही बताएगा सोर ऊर्जा गरीबों के हित में कितनी कारगर साबित होती है।








