नियमितीकरण एवम वेतन वृद्धि को लेकर पंचायत चौकीदारों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जयसिंहनगर को सौपा ज्ञापन*

लोकेशन शहडोल जयसिंहनगर

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

काफी दिनों से आक्रोशित ग्राम पंचायतों में पदस्थ चौकीदारों ने वेतन वृद्धि एवम नियमितीकरण को लेकर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयसिंहनगर एवम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को उपरोक्त मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है पंचायत चौकीदारों ने मीडिया से बात करते हुए बताया की हम चौकीदारों से 24 घंटे बिना किसी अवकाश के कार्य कराया जाता है बदले में मानदेय के नाम पर महज तीन हजार रूपए ही मिलता है एवम 6 माह हो जाते हैं मानदेय नहीं मिल पाता है जिससे हम चौकीदारों पर अपने परिवार का भरण पोषण करने में भारी दिक्कत आ रही है एक तरफ सरकार सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा प्रचारित करती है वही पंचायत चौकीदार अब भी शासन के नजरों से ओझल है क्युकी प्रति वर्ष सरकार मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के मजदूरी भुगतान में तो लगातार बढ़ोतरी तो होती गई लेकिन दसको से सेवारत चौकीदार आज भी 3 हजार रुपए में बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है कई बार चौकीदारों ने शासन प्रशासन स्तर पर अपनी समस्यायों को रखा लेकिन शासन प्रशासन स्तर से चौकीदारों की समस्यायों का कोई निराकरण नहीं हुआ मजबूरन जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत समस्त चौकीदार सामूहिक अवकाश पर चले गए एवम अगर आगामी कुछ सप्ताह में मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतवानी भी दे रहे हैं अब देखना होगा की शासन प्रशासन स्तर से चौकीदारों की मांगो को लेकर क्या ठोस कदम उठाया जाता है क्युकी चुनावी वर्ष होने के कारण आए दिन विभिन्न संघ आए दिन धर्ना प्रदर्शन करने की धमकी दे रहे हैं जिससे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वन पर भी असर पड़ रहा है दिलचस्प बात ये होगी की इन संगठनों के विरोध के सुर को कैसे शांत किया जाता है

Related Posts

छठ पूजा की मुख्य मंत्री मोहन यादव ने दिन प्रदेश वासियों को बधाई …

पंचायत दर्पण पोर्टल मे बिल अपलोड मे साफ बिलो की जगह धूधले बिल को किया जा रहा अपलोड

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग एक ओर जहाँ मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतो के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को और भी ज्यादा सशक्त व मजबूत बनाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।