मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आशा कार्यकर्ता लगातार सरकार पर दबाव बना रहीं हैं इसको लेकर उनके द्वारा विगत 1 माह से प्रदर्शन किया जा रहा है, बावजूद अपनी मांगों की अनदेखी होते देख इन आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में आशा आशा कार्यकर्ता शामिल रही जिन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए इस मौके पर सीटू संगठन की नेत्री व आशा कार्यकर्ता पूजा कनौजिया ने कहा कि सरकार जितना मानदेय सरकार उन्हें देती है उससे उनका गुजर-बसर करना बड़ा मुश्किल हो रहा है, उनका कहना था कि कम से कम इन्हें ₹10000 मिलना चाहिए, वही इनका कहना है कि सरकार अगर उनकी मांगे नहीं मानती है तो वे उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगी। गौरतलब है कि आशा कार्यकर्ताओं का सीटू संगठन पूर्व से ही आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने को लेकर आवाज उठाता रहा है, लेकिन सरकार द्वारा इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। वही जब चुनाव करीब है तो इन आशाओं ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।








