मयाराम आब सिनेप्लेक्स बिर्रा में द केरला स्टोरी फिल्म महिलाओं के लिए एक दिन के लिए निशुल्क शो दिखाया गया

बिर्रा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन बसंतपुर
देश भर में पांच मई को रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी विवादों से घिरता जा रहा है ।ईस फिल्म से राजनीति सरगर्मी गरमाती जा रही है ।इस फिल्म को किसी राज्य में बेन लगाया जा रहा है तो किसी राज्य में टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है ।
छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बिर्रा के मयाराम आब सिनेप्लेक्स में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बम्हनीडीह के पहल से मंगलवार को 15 से 18 साल के ऊपर के बहनों एवं महिलाओं के लिए एक दिन के लिए निशुल्क शो दिखाया गया ।
भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने कहा कि ईस फिल्म को देखने के लिए 15 से 18 साल के ऊपर के बहनों को जो स्कुलो एवं कालेजों में पढाई करती है उसको आमंत्रित किया गया है ।उन्होंने खुशी जाहिर की कि उम्मीद से ज्यादा बहनों ने फिल्म को देखने के लिए पंजीयन कराया ।फिल्म को देखने के लिए दोपहर 3 से 6 बजे के शो में 208 लोगों की बैठने की केपिसिटी थी जिसमें लगभग 250 लोगों ने सीढियों में बैठकर फिल्म देखी ।उसके बाद जो बहने ईस फिल्म को नहीं देख पाए उनके लिए शाम का शो 6 से 9 बजे का भी निशुल्क रखा गया ।भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने कहा कि अगर शाम के शो में जो बहने ईस फिल्म को नहीं देख पाएंगे उनके लिए रात्री 9 से 12 बजे का शो भी निशुल्क दिखाया जाएगा ।

जयपुरिया ने कहा कि वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में बनती रहती है ।आती जाती रहती हैं ।उसमें कम फिल्में ऐसी होती है जो देश,समाज एवं प्रदेश में संदेश दे जाती है ।द केरला स्टोरी फिल्म हिन्दू बहनों के लिए जो हिन्दू सनातन धर्म में जन्म लिए हैं उनके लिए लव जेहाद जैसे चीजों से बचाने के लिए संदेश देने के लिए जिस तरीके से फिल्म को सीमांकन किया गया है वो अद्भुत और काबिले तारीफ है ।उन्होंने सभी बहनों से इस फिल्म को देखने के लिए निवेदन किया है ।उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म आने वाले समय में समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।

अंत में भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कास्ट टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से इस फिल्म को बनाने में भूमिका अदा की है वह काबिले तारीफ है ।
बाईट गगन जयपुरिया
जिला पंचायत सदस्य बम्हनीडीह ।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल