योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर पंचायत सचिव निलंबित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने और बिना पूर्व सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत खमरिया निमावर की पंचायत सचिव श्रीमती निर्मला नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सचिव श्रीमती निर्मला नागर कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में भी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहीं।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत खमरिया निमावर के ग्राम बोरखाडी में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना के तहत स्वीकृत नवीन अमृत सरोवर श्रीमती नागर की अनुपस्थिति व रूचि नहीं लिए जाने के कारण प्रारंभ नहीं हो सका है। जिससे प्रतीत होता है कि श्रीमती नागर को शासकीय योजनाओं के कार्यो को पूरा कराने में कोई रूचि नहीं ली जाकर अपने कार्य दायित्वों में लापरवाही बरती गई है। जिसके दृष्टिगत सचिव श्रीमती नागर को मप्र पंचायत सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय औबेदुल्लागंज नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती नागर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।