नसीम खान संपादक
रायसेन,
स्वच्छता मिशन अंतर्गत कार्यो में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया द्वारा गैरतगंज जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री शेषराम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री शर्मा का मुख्यालय जिला पंचायत रायसेन नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि में श्री शर्मा को जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किए जाने की पात्रता होगी।






