राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर: अमरथोन (चिकलोद) गांव में चल रहे नव दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ का पांच वा दिन आनंद सहित समापन हुआ। शिवशक्ति महायज्ञ के पंचम दिवस में आचार्य पंडित रवि शर्मा द्वारा विधिवत प्रतिमाओं का फल आदिवास करवाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित होने वाले इस यात्रा में सभी ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक विधि से कार्य प्रतिपादित किया जा रहा है। सभी यज्ञ के यजमान एवं ग्रामवासी यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
यज्ञ के पांचवे दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री यज्ञ में उपस्थित हुए एवं बताया कि यज्ञ जो है स्वयं भगवान विष्णु का स्वरूप होता है एवं भगवान का मुख अग्नि के रूप में होता है अग्नि में जो हवन आहुति के द्वारा प्रदान की जाती वह सीधे देवताओं को प्राप्त होती है। जिससे देवता प्रसन्न होकर के कृपा के रूप में सारे अभीष्ट कार्य सिद्ध करते हैं। शास्त्री जी ने बताया कि यज्ञ करने से बारिश होती है एवं वरुण देव के द्वारा फसलों को जल प्रदान किया जाता है जिससे हमें अन्य की प्राप्ति होती है अतः यज्ञ ईश्वर का ही एक रूप है जो अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण अंग होता है। यज्ञ का समय प्रतिदिन 8:00 से 12:00 एवं दोपहर दो से पांच तक है। यज्ञ में रोहित शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सूर्यकांत दुबे, अभिषेक शर्मा,प्रशांत मिश्रा द्वारा वैदिक विधि से कार्य प्रतिपादित किया जा रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति दिनांक 30 मई को होगी।
नसीम खान संपादक






