तेंदू पत्ता संग्राहकों को भटकना पड़ रहा दर-दर भुगतान के लिए

नसीम खान संपादक
सांची,,,प्रा लघु वनोपज अंतर्गत आने वाले 12 फडो पर तेंदूपत्ता संग्राहकों ने पत्ता तुडाई कर समितियों को सौंप दिया परन्तु एक महीने का लंबा अंतराल गुजरने के बाद भी संग्राहकों को भुगतान नहीं हो सका जिससे संग्राहकों के सामने पेट पालना मुश्किल हो गया है तथा भुगतान के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार शासन वनविभाग अंतर्गत लघु वनोपज समितियों को तेंदू पत्ता संग्राहण का जिम्मा सौंपा गया है यह समिति वनश्रमिको से तेंदू पत्ता संग्राहण कर श्रमिकों को भुगतान करती है परन्तु श्रमिकों के सामने तब गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है जब तेंदू पत्ता संग्राहण करने वाले श्रमिकों को लंबा अंतराल गुजरने के बाद भी अपनी मजदूरी के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ता है जिससे इन मजदूरों के सामने अपना व अपने परिवार का पालन करने की इस बढ़ी मंहगाई में दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ता है इन मजदूरों के भुगतान की चिंता न तो जिम्मेदार समिति को ही रहती है तथा इन समितियों पर नियंत्रण रखने वाले नोडल अधिकारी के साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार ही सुध लेने की जहमत उठा पाते हैं जिससे इन श्रमिकों को अपने भुगतान के लिए दर दर ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ता है इस संग्राहण के लिए वन समिति सलामतपुर अंतर्गत लगने वाले तेंदू पत्ता संग्राहण फड आमखेड़ा गुलगांव सलामतपुर बारला सालेरा अंडोल बहेड पोहरा करोंद चांदना डाबरा हकीमखेडी के लगभग बारह ग्राम जहां पर तेंदूपत्ता संग्राहण फड लगाये जाते हैं तथा इन फडो पर तेंदूपत्ता संग्राहण करने में शामिल श्रमिकों में मुख्य रूप से गुड्डी बाई नब्बाबाई कोमल सिंह उमाशंकर सहित अनेक मजदूर शामिल हैं फडो पर श्रमिकों द्वारा मेहनत मजदूरी कर जंगल से तेंदू पत्ता तोड़ कर समितियों को सौंपा जाता है इसके बदले यह समिति शासन के नियमानुसार इन श्रमिकों को भुगतान करती है परन्तु एक माह से अधिक समय फडो को बन्द हुए गुजर गया परन्तु इन गरीब मजदूरों को अपने भुगतान के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है तब यह मजदूर अपने भुगतान पाने के लिए दूसरी जगह मजदूरी करने से भी वंचित हो रहे हैं तथा इस लगाये मजदूर समिति के चक्कर काट रहे हैं परन्तु कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है जिससे इनके सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है। एक तरफ सरकार मजदूरों को उनकी मजदूरी का समय पर भुगतान करने कवायद करती है परन्तु जिम्मेदारी निभाने वाले सरकार की छवि को तो पलीता लगा ही रहे हैं बल्कि इन मजदूरों को दर-दर भटकने छोड़ दिया गया है। इस मामले में इनका कहना है।।
हम लगातार श्रमिकों का भुगतान करने का प्रयास कर रहे हैं तथा हमने हमारी सभी प्रकिया 6 जून को पूरी कर दी गई थी तथा यह भुगतान शासन की लाडली बहना योजना के कारण बैंक द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे यह भुगतान में विलंब हो रहा है हम श्रमिकों के भुगतान हेतु प्रयास रत है आशा है एक दो दिन में भुगतान हो जायेगा । बालाराम जाटव नोडल अधिकारी सलामतपुर

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल