कोई भी गरीब आवासीय जमीन और मकान के बिना नहीं रहेगा- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

देवेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने रायसेन में आवासहीन परिवारों को प्रदान किए आवासीय भूमि पट्टे
दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में मण्डीदीप तथा बेगमगंज में दीनदयाल रसोई शुरू

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन स्थित स्वामी विवेकानन्द शासकीय महाविद्यालय में आयोजित दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ और रायसेन नगरीय क्षेत्र में निवासरत आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि पट्टों का वितरण कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि पट्टों का वितरण किया जा रहा है। आज का दिन ऐतिहासिक है। वर्षो से वह जिस जमीन पर रह रहे हैं, आज उस जमीन का आवासीय पट्टा मिल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन नगर में 200 से अधिक आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि पट्टा वितरण हेतु चिन्हांकित किया गया है, जिनमें से 43 परिवारों को आज आवासीय भूमि पट्टा दिया गया है। इसके अतिरिक्त दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का भी आज से शुभारंभ हो रहा है। रायसेन नगर में पहले से ही दीनदयाल रसोई संचालित है। तीसरे चरण में मण्डीदीप और बेगमगंज में दीनदयाल रसोई का शुभारंभ किया गया है। अब दीनदयाल रसोई योजना के तहत 10 रूपए के स्थान पर 5 रूपये में थाली उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रदेश में प्रत्येक परिवार के पास रहने के लिए जमीन होनी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों को आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किए जा रहे हैं। आगे पक्के मकान भी बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण और विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। राशन, आवास के लिए जमीन व मकान, भोजन के लिए दीनदयाल रसोई, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ जन के लिए तीर्थ दर्शन योजना, पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रोत्साहन, शहरों में रैन बसेरे की व्यवस्था और गरीबों के मेधावी बच्चों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में किसी गरीब का कोई बेटा-बेटी धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रायसेन नगर में किए जा रहे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा रायसेन नगर के विभिन्न वार्डो के आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए। उन्होंने श्री कैलाश चिढ़ार, श्री वीरेन्द्र पोर्ते, श्री दीपक जोशी, श्री राजा खान, श्री दौलत सिंह, श्री छतर सिंह, श्रीमती सुषमा बाई, अकीला बी, असीना बी, गोपाल सिंह सहित 43 हितग्राहियों को आवासीय भूमि पट्टे प्रदान किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।