वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।रायसेन शहर में आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। शराब की दुकानों पर रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेच कर तय कीमत से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायते तो होती रही ।लेकिन दिन में भी शराब की तय कीमतों से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मीडियाकर्मियों ने शहर कुछ शराब की दुकानों पर स्टिंग किया ।जिसमें यह हकीकत सामने आई। शराब पर तय कीमत से लगभग 20 से 30 रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं शराब बिक्री के बंद होने के बाद भी कई जगह बिना किसी रोकटोक के शराब बेचे जा रही है। जिससे राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आबकारी विभाग इसको रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कहने को तो रात आठ बजे बाद शराब बिक्री पर रोक लगी हुई। लेकिन शराब की कई दुकानों पर रात आठ बजे बाद रात 12 से 1 बजे भी बेखौफ बिकती है। दुकानों के बंद करने का समय होते ही दुकान का शटर तो नीचे गिरा देते हैं।लेकिन जैसे कोई ग्राहक आता है तो उसके ज्यादा राशि लेकर शराब दे दी जाती है। कई ठेकों पर तो शराब दूसरी जगह छिपा दी जाती है और ठेके पर आने वाले व्यक्ति को बेची जाती है। इस पर 20 से 50 रुपए तक ज्यादा वसूली जाती है। इन पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी मौन बैठे है।

इनका कहना है…..

शराब की दुकानों पर तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर समय समय पर कार्रवाई की जाती है। कुछ दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। शिकायत मिलती है तो पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। वंदना पांडेय आबकारी वृत्ताधिकारी रायसेन

केस : 1 बस स्टेण्ड के पास शराब की दुकान शनिवार को सुबह साढ़े 4 बजे खुली नजर आई।शराब दुकान
पर ग्राहक ज्यादा नहीं थे। शराब की बोतल मांगी गई तो उस पर दाम 125 रुपए अंकित थे।लेकिन सेल्समैन ने 130 रुपए की मांग की। छपी कीमत से अधिक मांगने का विरोध किया तो दुकानदार ने कहा कि कहीं और से ले लाे यहां तो यही रेट लगेगी।

केस : 2 सागर भोपाल स्टेट हाइवे पाटनदेव स्थित शराब की दुकान शुक्रवार दोपहर करीब 2.40 मिनट
दुकान पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। सिर्फ सेल्समेन बैठा था। एक युवक को डमी ग्राहक बनाकर भेजा गया ।युवक ने पावर बीयर की मांग की। सेल्समेन बीयर देकर 140 रुपए मांगे। युवक ने कहा कि एमआरपी तो 90 से 107 रुपए है 110 ले लो। इस पर सेल्समैन युवक पर नाराज होते हुए बोला कि 140 रुपए ही लगेंगे लेना है तो ठीक वरना परेशान मत करो।
सेहतगंज की एक शराब अश्वनी के मालिक ने इस साल रायसेन बायपास ,पाटनदेव बस स्टैंड रायसेन के सामने वाइन शॉप का ठेका लिया है।
पावर बीयर, ब्लैक फोर्ट की एक्सपायरी डेट शौकीनों को परोसी जा रही……
कमाई के लालच में जिला मुख्यालय रायसेन कीइन तीनों दुकानों पर एक्सपायरी डेट ब्लैक फोर्ट, थंडर बीयर हंटर सहित पावर बीयर दुगने दामों में युवाओं के सेल्समैनों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही है।बेरोकटोक तरीके से मनमाने रेट प्रिंट रेट से भी ज्यादा रकम वसूली जा रही है।इतना ही नहीं सुराप्रेमियों द्वारा शराब की बाटलें खरीदी के बाद बिल की मांग की जाती है तो सेल्समैनों द्वारा उन्हें दुत्कार कर भगा दिया जाता है।जबकि नई आबकारी नीति में ग्राहक द्वारा बिल की डिमांड पर बिल देना अनिवार्य कर दिया गया है।
गांव गांव किराने की दुकानों पर भी बिक रही अवैध शराब—-
रायसेन शराब ठेकेदार के सेल्समैनों द्वारा गांव गांव अपने कमीशन एजेंट तैनात कर दिए गए हैं।कमाई के लालच में ठेकेदार की बुलेरो एक लोडिंग जीप कमीशन एजेंटों के ठिकानों पर शराब की पेटियां भिजवाई जा रही है।इस तरह आबकारी महकमे के आला अफसरों पुलिस की मिलीभगत से यह सबकुछ खेल लंबे समय से चल रहा है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।