नसीम खान
सांची, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व ऐतिहासिक स्थली पर उल्लास पूर्ण रूप से मनाई गई श्रीकृष्णजन्माष्टमी निकली शोभायात्रा प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जानकारी के अनुसार आज प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में हर्षोल्लास से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया । भगवान कृष्ण की शोभायात्रा हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बसस्टेंड परिसर पहुंची इस दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पूजा अर्चना के साथ भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात शोभायात्रा बसस्टेंड परिसर पहुंची जहां भव्य स्वागत किया गया तथा वहां इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इसके बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया । इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने विभिन्न नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया । सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था भी सुचारू बनाई गई थी । इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र सलामतपुर दीवानगंज उचेर गुलगांव धनिया खेडी सहित अनेक गांवों के लोग उपस्थित थे ।






