वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन,
प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए रायसेन जिले की सभी विधानसभाओं में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में विकास रथों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इन विकास रथों में लगी हुई एलईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं तथा विकास कार्यो पर केन्द्रित वीडियो क्लिप के माध्यम से नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में 15 सितम्बर को उदयपुरा तहसील के ग्राम पड़राईखुर्द, बरखंदा, हाथीडोल सहित अन्य ग्रामों में और रायसेन तहसील के सलामतपुर, सुनारी सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर विकास रथों द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, मुख्यमंत्री किसान कल्याण सहित अन्य योजनाओं तथा विकास कार्यो की जानकारी दी गई।
नसीम खान संपादक






