तीन साल बीतने के बाद भी रैन बसेरा अधूरा। लावारिस फुटपाथ पर करते हैं बसर

नसीम खान संपादक
सांची,,, विकास की बड़ी बड़ी बाते तब धराशाई हो जाती है जब नगर परिषद जोर शोर से विकास का बीड़ा उठाती है परन्तु अधूरा छोड़ उसे भूला देती है जिससे लोगों को सुविधा के नाम पर खुलेआसममान के नीचे फुटपाथों पर जीवन गुजारने मजबूर होना पड़ता है ।
जानकारी के अनुसार बड़े जोर शोर से इस स्थल पर अनाथ लावारिस हालत में नगर में घूमने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके । नगर परिषद ने आनन-फानन में लाखों रुपए की लागत से बसस्टेंड परिसर में रैन बसेरा निर्माण शुरू किया था तथा आनन फानन में इस रैन-बसेरा निर्माण की जद में आने वाले छोटे मोटे दुकान दार जो अपने छोटे कारोबार चलाकर अपने व अपने परिवार की जीवन की गाड़ी चला रहे थे कि रैन-बसेरा निर्माण के नाम पर इनकी दुकानों की तोड़फोड़ कर डाली जिससे दुकानदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी तथा आनन-फानन में निर्माण जोर शोर से शुरू कर दिया गया जिससे उम्मीद जगी थी कि इस स्थल पर लावारिस हालत में तथा बाहरी लोगों को जिन्हें ठहरने का कहीं ठिकाना नहीं मिलता वह आसानी से इस रैन-बसेरा में ठहरकर रात गुजार सकें तथा यहां वहां भटकने वाले लावारिस तथा लाचार मजबूर लोगों को ठहरने का ठिकाना मिल सके परन्तु तीन साल गुजरने के बाद भी लावारिस लाचार लोग आज भी नगर के फुटपाथ पर खुलेआसममान के नीचे ठंड से सिकुड़ते दिखाई दे जाते हैं परन्तु इनके लिए निर्मित होने वाला रैन-बसेरा मात्र फाउंडेशन तक ही सिमट कर रह गया इस रैन-बसेरा स्थल पर ही एक पेयजलापूर्ति का ट्यूबवेल लगा हुआ है जिससे नगर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था जुटाई जाती है यहां गंदगी के अंबार तो लगे ही है बल्कि निर्माणाधीन रैन-बसेरा भी गंदगी से पुरने की कगार पर पहुंच गया है तथा पेयजलापूर्ति हेतु ट्यूबवेल भी पूरी तरह गंदगी की जकड़न में समा गया है इसी तरह गंदगी होती रही तो निर्मित रैन-बसेरा गुम होने से इंकार नहीं किया जा सकता तथा गंदगी के कारण लोगों ने इस ट्यूबवेल के समीप ही खुले में बाथरूम करना शुरू कर दिया है जिससे ट्यूबवेल पूरी तरह गंदगी में जकड़ा गया है तथा लोगों को पेयजलापूर्ति के रूप में नगर परिषद बीमारी परोसने में पीछे नहीं दिखाई दे रही है वैसे भी नगर में इन दिनों विभिन्न बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं इससे और अधिक बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है इस ओर न तो किसी बड़ी बड़ी बाते करने वाले जनप्रतिनिधियों न ही स्थानीय प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को ही सुध लेने की फुर्सत मिल पा रही है जिससे दुकानदारों में भी रोष बढ़ रहा है हालांकि ऐसा भी नहीं है कि नगर परिषद में बैठे जिम्मेदार इन सब से बेखबर हो बावजूद इसके इस अधूरे पड़े रैन-बसेरा की सुध किसी को नहीं हो पा रही है जिसका खामियाजा इसके निर्माण होने के इंतजार में खुलेआम फुटपाथ पर दिन गुजार कर भुगतना पड़ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका