नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को मतदान उपरांत सामग्री वापसी कार्य हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के संबंध में उपस्थित नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभावार सामग्री वापसी हेतु स्टॉल/काउंटर लगाने, टेन्ट, कुर्सी, टेबिल, लाईट, संकेतक लगाने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, रिटर्निंग अधिकारी सांची विधानसभा श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित सहायक नोडल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






