नसीम खान
रायसेन,
जिले की गौहरगंज तहसील के सतलापुर निवासी बब्लू अहिरवार की 11 वर्षीय पुत्री जिज्ञासू अहिरवार और 09 वर्षीय पुत्र विनीत अहिरवार, सतलापुर निवासी सुनील सिसोदिया के 11 वर्षीय पुत्र जिगर सिसोदिया तथा सतलापुर निवासी इमरान खान के 10 वर्षीय पुत्र रिजवान की गत 03 दिसम्बर 2023 को सतलापुर तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देश पर एसडीएम गौहरगंज श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत मृतकों के वैध वारिसों को चार-चार लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जारी आदेश के तहत मृतक जिज्ञासू अहिरवार की वैध वारिस माता श्रीमती विध्या अहिरवार, विनीत अहिरवार के वैध वारिस पिता बब्लू अहिरवार, रिजवान खान के वैध वारिस पिता इमरान खान तथा जिगर सिसोदिया के वैध वारिस पिता सुनील सिसोदिया को चार-चार लाख रू के मान से कुल 16 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।






