नसीम खान
रायसेन,
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 06 दिसम्बर 2023 को किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के जिला कार्यालय में रबी सीजन 2023-24 के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन, सहायक संचालक श्री जितेन्द्र नामदेव, सहायक संचालक श्री दुष्यंत धाकड़ सहित अन्य अधिकारी और किसान भाई उपस्थित रहे।






