सांची विश्वविद्यालय के नए भवन का कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने किया लोकार्पण

नसीम खान
अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हुआ सांची विश्वविद्यालय, सलामतपुर स्थित 120 एकड़ में फैला है परिसर

रायसेन,
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ व कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय के इस भवन में फीता काटकर वैदिक व बौद्ध पूजा पद्धतियों के साथ प्रवेश किया। 120 एकड़ में फैले कैंपस के एक हिस्से में सबसे पहले तैयार हुए मैत्रेयी कन्या छात्रावास में विश्वविद्यालय के अकादमिक व प्रशासनिक कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया। कक्षाएं भी तत्काल इसी इमारत में जाएंगी। फिलहाल लाइब्रेरी व परीक्षा शाखाएं भी इसी इमारत में शिफ्ट की गई हैं। कुलपति प्रो. लाभ ने मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव व संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को नव निर्मित भवन सांची विश्वविद्यालय को दिए जाने का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सलामतपुर-सांची स्थित इस परिसर में गर्ल्स हॉस्टल, ब्वॉयज़ हॉस्टल, लाइब्रेरी, अकादमिक बिल्डिंग व एडमिन बिल्डिंग तैयार हो रही हैं। ऐसी आशा की जा रही है कि आने वाले 6 महीनों में बाकी इमारतों का हैंडओवर भी सांची विश्वविद्यालय को मिल जाएगा। इसी परिसर में खेल मैदान व अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए रिहायशी इमारतें भी निर्मित होंगी।
सलामतपुर परिसर में सांची विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। सांची स्थित एमपीटी गेटवे रिट्रीट के पीछे स्थित भवन में विश्वविद्यालय पिछले दो वर्षों व इससे पूर्व सात वर्षों तक बारला स्थित परिसर से संचालित हो रहा था। भवन के उद्घाटन के बाद कुलपति प्रो. लाभ व कुलसचिव प्रो. चतुर्वेदी ने सभी छात्रों, शिक्षकों व अधिकारियों-कर्मचारियों को नव निर्मित भवन में शिफ्ट होने पर बधाई के साथ-साथ नव वर्ष की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रो. लाभ का कहना था कि नए परिसर में विश्वविद्यालय अपनी पूर्ण व्यापकता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आगामी अकादमिक सत्र से कई नए पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करेगा। सांची, रायसेन, विदिशा, भोपाल के छात्र शासकीय दरों पर काफी कम खर्च में उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम का लाभ उठा सकेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी