जिले में पेट्रोल-डीजल, दूध, सब्जी सहित आवश्यक सामग्रियों की सतत् आपूर्ति बनी रहे- कलेक्टर श्री दुबे
कलेक्टर श्री दुबे ने जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने वर्तमान में ट्रक ड्राइवरों द्वारा की जा रही हड़ताल के दृष्टिगत जिले में विपरीत परिस्थितियां निर्मित ना हों, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता हो तथा कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध है। सभी एसडीएम, पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल टैंक, एलपीजी गैस एजेन्सी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण करें जिससे कि जमाखोरी की स्थिति उत्पन्न ना हो और नागरिकों को सुलभता से सामग्री उपलब्ध हो। दूध, सब्जी, फल, किराना आदि की परिवहन व्यवस्था बाधित ना हो। इसी प्रकार स्कूल बसों, एम्बुलेंस आदि जरूरी सेवा वाले वाहनों को पर्याप्त मात्रा में ईधन उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराएं। नागरिकों को जागरूक करें कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें।
पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रोलियम वाहनों का आवागमन प्रभावित ना हो, यह सुनिश्चित करें। यात्री वाहनों, ऑटो, बस आदि को किसी के द्वारा जबरन ना रोका जाए, यह भी सुनिश्चित करें। अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् पेट्रोलिंग करते रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखें। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, पेट्रोल पम्प तथा गैस एजेन्सी संचालकों सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।