जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता,,दिलेसर चौहान
जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर जी के देहावसान पर राज्य सरकार एतद द्वारा ,
छत्तीसगढ़ प्रदेश 18 फरवरी 2024 को आधे दिवस, की राजकीय शोक घोषित की गई है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित सभी शासकीय भवन, एवं जहां ध्वजारोहण की जाती है वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे ।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर ,
से जारी आदेश में, शासन के समस्त विभाग को पत्र प्रेषित कर दी गई हैं।
आपको बता दें कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की रात्रि 2:30 बजे चंद्रगीरी तीर्थ डोंगरगढ़ में समाधि हुई ।
जैन धर्म के संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की छत्तीसगढ़ के चंद्रगीरी तीर्थ ,डोंगरगढ़, में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार समस्त जैन समाज के साथ पूरे देश और विश्व के लिए एक अपूर्ण क्षति है ।
आचार्य जी की शिक्षा ज्ञान और मानव कल्याण ,की भावना को सत सत नमन
उनका तपस्या पूर्ण जीवन हम सभी का सदैव पथ दर्शक बना रहेगा।
एक विद्वान ईश्वर रूपी, पृथ्वी लोक से अस्त, हो गया ,और देवलोक में उदय हो गया।
आज हजारों छत्तीसगढ़ के जैन धर्म से जुड़े एवं उनके मानने वाले इस कमी को कभी न भरने वाला बता रहे हैं ।
नसीम खान






