खान आसिफ ग्यारसपुर संवाददाता
ग्राम ग्यारसपुर में सर्व धर्म के लोगों ने मिलकर जैन धर्म के संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की देहावसान पर श्रद्धांजलि और शोक व्यक्त किया ग्यारसपुर बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया इस मौके पर ग्राम के सभी वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उनके कर्म कमलों को याद किया दीपक रघुवंशी जी ने बताया कि आचार्य जी की शिक्षा ज्ञान और मानव कल्याण की भावना को सत सत नमन उनका तपस्या पूर्ण जीवन हम सभी का सदैव पथ दर्शक बना रहेगा
नसीम खान






