जल्दी हो सकता है हत्याकांड का खुलासा।

नसीम खान
सांची,,, नगर से दूर विदिशा रोड़ पर स्थित कमापार बाउडी मंदिर परिसर में गुरुवार रात साढ़े आठ बजे उस समय प्रहलाद सिंह की हत्या कर दी गई थी जब वह आरती में शामिल होने पहुंचा था तथा उसे मंदिर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर अज्ञात आरोपी फरार हो गए थे ।तब से अब तक पुलिस लगातार संदेहियों से पूछताछ कर रही है तथा अब कुछ विदिशा के लोगों को भी थाने में पूछताछ के लिए बैठाया गया है । हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार नगर से दो किमी दूर स्थित विदिशा रोड़ पर कमापार बाउडी मंदिर पर गुरुवार रात साढ़े आठ बजे एक 40 वर्षीय प्रहलाद सिंह जो प्रापर्टी डीलर का काम करता था आरती में शामिल होने पहुंचा था तथा उसे आरती में से बाहर बुला कर मंदिर परिसर में अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी थी जिससे गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रहलाद को विदिशा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया था तब पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था तथा परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया ।तब से ही पुलिस ने घटना स्थल बारीकी से निरीक्षण किया एवं दूसरे दिन एसडीओपी पुलिस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए थे तथा थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर आरोपियों को शिकंजे में कसने की कवायद शुरू कर दी थी पुलिस ने आसपास क्षेत्र के लोगों को संदेह के आधार पर थाने में बिठाया गया एवं पूछताछ की गई तथा पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है । जिससे संदेह के आधार पर बिठाये गये लोगों के परिवार को परेशानी उठानी पड़ी हालांकि बेठाये गये लोगों को पुछताछ कर छोड़ दिया गया है जबकि कुछ लोग अभी भी बैठे हुए है । अब पूछताछ के आधार पर पुलिस विदिशा के लोग जो मृतक के संपर्क में रहे उन तक पहुंच गई एवं विदिशा से उन्हें बुला कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है पुलिस हर पहलू पर संदेहियों से पूछताछ कर रही है बावजूद इसके पुलिस के हाथ अभी भी मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं इस जांच में पुलिस के अन्य अधिकारी भी जुटे हुए हैं । इस हत्याकांड को गुजरे तीन दिन बीत चुके हैं अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं । इस मामले में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि हमें वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार दिशा निर्देश प्राप्त हो रहे हैं।हम जांच के आधार पर संदेहियों से पूछताछ कर रहे हैं तथा उनके बयान लेकर कुछ को छोड़ दिया गया है तथा कुछ से पूछताछ की जा रही है हमारी जांच आगे बढ़ रही है हमने संदेह के आधार पर कुछ विदिशा के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है हम बहुत जल्दी इस मामले में सफलता प्राप्त कर लेंगे तथा मामले का खुलासा कर देंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।