नसीम खान
रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान जिले में पेड न्यूज की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति के तहत मीडिया मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है। जनसंपर्क विभाग के भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया गया तथा बैठक लेकर गतिविधियों की समीक्षा की गई। उप संचालक श्री मित्तल को जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह द्वारा पेड न्यूज की मॉनिटरिंग संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया गया। संयुक्त संचालक श्री मित्तल ने ड्यूटीरत कर्मचारियों से भी जानकारी ली।






