नसीम खान
सांची ,, लोकसभा आम निर्वाचन–2024 के दृष्टिगत सांची में बनाए गए एसएसटी प्वाइंट का कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने चेक प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीम से वाहनों की जांच, पंजी आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए पूरी सजगता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल भी साथ रहे।






