भारत की सम्पूर्ण जनजातीय समुदाय के गौरव प्रतीक हैं बिरसा मुंडा

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल

शहडोल। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 नवंबर 2024 को पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला-शहडोल (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर , कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा एवं सभी प्राध्यापकों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । इसके पूर्व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया । जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय डॉ.मोहन यादव के विचारों को एवं महामहिम राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल के उद्बोधन को सुना। तत्पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को बिहार से वर्चुअल लाइव प्रसारण देखा गया एवं बिरसा मुंडा तथा आदिवासी जन समुदाय के प्रति कल्याणकारी योजनाओं को सुना। नरेंद्र मोदी जी की आदिवासी समाज एवं समस्त जनजातीय समुदाय के प्रति सच्ची समर्पण भावनाओ को उनके विचारों में सभी ने सुना और देखा।
तत्पश्चात महाविद्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने भगवान बिरसा मुंडा जी कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष स्वतंत्रा आंदोलन , जल ,जंगल और जमीन के संरक्षण की बात कही। आपने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद किया। आपने बताया कि कैसे बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण पर रोक लगाने एवं आवाज को बुलंद कर समाज संगठन कर लड़ाई लड़ी। विचार गोष्ठी में और भी अन्य प्राध्यापकों ने बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद किया और अपने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियो के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    नसीमखान सांचीसांची ,,,सरकार जहां एक ओर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही के चलते आमजन को परेशानियों का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी