नगर में बिछाने वाले केवल कार्य टांय टांय फिश हुआ ।कुछ हिस्से अभी भी तारो के भरोसे।

नसीमखान
सांंची,,, नगर भर में बडे जोरशोर से मप्र वि वि कंपनी ने बिजली खंभों से तार हटाकर केवल डालने का काम बडे स्तर पर चलाया तथा इन केवल डालने का काम ठेकेदार को सौंपा गया परन्तु कुछ क्षेत्रों में केलव डाली गई इसके बाद केवल बिछाने का काम टांय टांय फिश होकर रह गया जिससे अनेक क्षेत्र तारों के भरोसे चल रहे है तथा बोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हो रहे है मंडल के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाये बैठे हैं ।
जानकारी के अनुसार पहले इस नगर भर मे बिजली खंभों पर तार का जाल फैला हुआ था तथा इन तारों से लोग आसानी से डग्गे डालकर बिजली की चोरी कर लेते थे तथा कभी कभी बिजली टूटकर गिरने से दुर्घटना का अंधेशा बना रहता था इस सब को ध्यान में रखते हुए मप्र विवि कंपनी द्वारा तार के जालों से छुटकारा दिलाने तथा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर भर में बडे जोरशोर से खंभों से तार हटाकर उसके स्थान पर केवल डालने का काम शुरु कर दिया था जिससे लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा तथा बोल्टेज के घटने बढने की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जागी थी परन्तु मंडल एवं कंपनी के ठेकेदार द्वारा कुछ स्थानों पर केवल डाली तथा आधी अधूरी केवल डालकर इतिश्री कर ली ।बताया जाता है इस केवल के साथ नये बिजली खंभे भी खडे किये जाने थे परन्तु इन बिजली खंभे खडे होने मे निजी भूस्वामियों ने भी अपनी आपत्ति जताई इस कारण यह काम अधूरा ही छोड़ मंडल अधिकारी बेफिक्र होकर बैठ गए तब जहां जहां खंभो पर तार रहे हैं वहां लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है हद तो तब हो जाती हैं जब बोल्टेज की घटने बढने की समस्या से लोगों के विद्धुत उपकरण खराब होने लगते है बिजली अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद भी निराकरण करने की जहमत नहीं उठा पाते ।ऐसा ही एक मामला वार्ड नं 5 मे एक लाइन में खंभे पर तीन तार से एक तार टूट कर गिर गया सूचना देने पर मंडल कर्मचारी गिरा तार लेकर चलते बने तथा इस लाइन पर उपभोक्ता दो तार पर निर्भर हो गए तभी से इन उपभोक्ताओं को बोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा इस दौरान बिजली उपकरण खराब होने से समस्या से जूझ रहे हैं जबकि उपभोक्ताओं द्वारा मंडल के सहायक प्रबंधक सहित कर्मचारियों को अनेकों बार अवगत कराया गया परन्तु न तो अधिकारी न ही कर्मचारियों को ही समस्या के निराकरण की फुरसत मिल पा रही हैं जबकि मंडल अपनी वसूली हेतु अपना सख्त रवैया अपनाते तो दिखाई दे जाते है परन्तु समस्या हल करने गंभीर नहीं हो पाते ।इसके साथ साथ नगर भर मे जो बिजली का केवली करण किया गया है वह केवल भी कहीं न कहीं अपनी गुणवत्ता बारबार जलकर बखान करती हैं तब नगर में बिजली कब चली जाये कब आये कुछ नहीं कहा जा सकता है ।हमेशा बिजली जाने के कारण के पीछे मंडल कर्मचारियों का एक ही जवाब रहता है केवल जल गई हैं तब कहीं न कहीं केवल खरीदी मे भी मंडल की बडी राशि बंदरबांट की भेंट चढ़ गई हैं जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल