नसीमखान
रायसेन
प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया जा रहा है। सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित हैं। वीसी के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी जनसुनवाई में उपस्थित हैं।






