नसीमखान
सांची,,, लगातार जारी नगर में रामलीला समीति सांची के तत्वावधान में चल रही रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन जारी है इस रामलीला में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बडी संख्या में महिला पुरुषों बच्चों के आने से खासी भीड भाड रहती है हालांकि कडाके की ठंड के बाद भी आस्था लोगो को ठंड का एहसास नहीं होने देती तथा लोग देर शाम तक रामलीला मे जमे दिखाई देते है इसके साथ ही यहाँ आने वाले पर्यटक भी रामलीला का आनंद उठाते दिख जाते है इस रामलीला में नगर के युवा ही विभिन्न रूपो की भूमिका में दिखाई देते है तथा विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हैं उससे लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है तथा नगर को श्री राम के नारों से गुंजायमान कर देते हैं तब नगर का वातावरण धर्म मय हो जाता हैं अनेक लोग भगवान श्रीराम की पूजा भी करते दिखाई दे जाते है इस रामलीला में आज जबरदस्त सेना युद्ध छिडा तथा इस लीला मे मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया इसमे मेगनाद का वध हुआ पूरा रामलीला मैदान जयकारों के साथ ही तालियों की गडगडाहट से गूंजता रहा ।






