बिजली काम करते हुए करंट लगने से युवक की हुई मौत ।पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की ।

नसीमखान
सांची,,,, एक युवक की उस समय मौत हो गई जब वह बिजली कार्य कर रहा था ।सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी ।इस युवक की मौत को लेकर करणी सेना ने आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की ।
जानकारी के अनुसार अनिल राजपूत उम्र 23 वर्ष पिता भावसिंह राजपूत निवासी कुरावर मंडी जिला राजगढ़ का रहने वाला था तथा यहां एक बिजली कंपनी में बिजली का कार्य करता था कि 12 फरवरी बुद्ध वार के दिन वह बिजली कार्य कर रहा था कि उसे अचानक कार्य करते हुए करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई ।सूचना मिलते ही सांची पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया ।जबकि शाम होने के बाद पीएम नही हो सका ।आज दिन निकलने पर डाक्टरों ने मृतक का पीएम किया पीएम होने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया ।इसी बीच इस मौत को लेकर करणी सेना में भी आक्रोश बढ गया तथा धीरे धीरे लोग इकट्ठा हो गये ।एवं मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग पर अड गए एवं शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखने की योजना बनाने लगे तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं समझाइश दी गई इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी प्रतिभा शर्मा को सूचना दी गई सूचना मिलते ही एसडीओपी मौके पर पहुंच गई एवं उपस्थित लोगों को समझाया गया ।परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार हेतू रवाना हो गए ।परन्तु करणी सेना के लोगों का जमावड़ा थाने पर लग गया तब एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने लोगों को समझाया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है सूचना मिलते ही अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू भी पहुंच गई थी ।उन्होंने लोगों को समझाइश दी एवं कहा कि विवेचना की जा रही हैं परंतु करणी सेना के लोग बिजली कंपनी एवं ठेकेदार से मुआवजा दिलाने की मांग पर बहस चलती रही जबकि पुलिस का स्पष्ट कहना था कि मामला दर्ज कर लिया गया एवं विवेचना जारी है विवेचना उपरांत जो भी दोषी होगा उसपर कार्यवाही की जायेगी ।इस मामले में थाने परिसर में बिजली का काम करवाने वाले लोग एक दो लाख रुपये देने की चर्चा चलती रही जबकि करणी सेना की ओर से लंबी राशि मुआवजे के रूप मे देने की चर्चा होती रही तथा वह मुआवजे पर अडी हुई है जबकि पुलिस प्रकरण दर्ज कर चुकी है ।इस मामले एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने स्वयं सामने रहकर विवेचना कराई ।तथा थाना प्रभारी नितिन अहिरवार एवं थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश रघुवंशी भी विवेचना मे व्यस्त रहे ।इस मामले में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यह घटना दुखद है हमने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम करवाया एवं अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया ।तथा विवेचना की जा रही हैं इसमे जोभी दोषी पाया जायेगा कार्यवाही होगी । हमनें प्रकरण धारा 194 बीएन एस के तहत दर्ज कर लिया है। यदि मृतक के परिजनों को मानवीय आधार पर मदद होती है हमें कोई आपत्ति नहीं है । विवेचना उपरांत शीध्र कार्यवाही होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया बेस्ट पुलिसिया लाइन के पर्याय बने अभिलाष सिंह •पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम एवं SDOP उमरिया के निर्देशन मे उमरिया…

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    नसीमखान सांचीशिलॉन्ग/रायसेनसाँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, प्रख्यात विद्वान आचार्य प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री को प्रतिष्ठित ‘दर्शन रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन