आज नगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया ।मंदिरों में उमडी श्रद्धालुओं की भीड ।

नसीमखान
सांची,,, आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व नगर सहित क्षेत्र भर मे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर शिवबारात निकाली गई ।नगर भर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया तथा भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई ।नगर भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि का एक प्रमुख पावन पर्व होता है इस पर्व को श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से मनाया जाता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती का मिलन हुआ था एवं भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह भी हुआ था इस कारण इस पर्व पर भक्त द्वारा ब्रत भी रखा जाता है तथा भगवान शिव की आराधना के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है ।यह पर्व महापर्व माना जाता है इस पर्व पर नगर भर के शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया संवारा जाता है इस पर्व को श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाते हैं मंदिरों में पूजा अर्चना होती है मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड उमडती है भगवान भोले की शिवबारात का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी कडी मैं आज भगवान भोले की शिवबारात निकाली गई यह शिवबारात थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से होकर नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची जहां शिवबारात का समापन हुआ ।नगर भर मे शिवबारात का जगह जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत सत्कार किया एवं भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई । एक ओर नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा शिवभक्तों ने शिव बारात निकाली तो दूसरी ओर किन्नर समाज द्वारा किन्नर समाज के गुरु खुशी शर्मा के नेतृत्व में शिवबारात का आयोजन किया गया इसमें भक्तों की टोलियां थिरकते हुए चल रही थी ।इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे पुलिस चौकस बनी रही नगर भर मे भगवान भोले के जयकारे गुंजायमान हुए नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक हो उठा ।मंदिरों में भक्तों की भीड लगी रही ।वहीं नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी इस पर्व को लेकर साफसफाई सुनिश्चित की ।इसके साथ ही गुलगांव मे भी भगवान भोले की भव्य शिवबारात किन्नर समाज ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर भारी जनसैलाव उमड पडा ।पुलिस के भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम दिखाई दिये।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश