विद्युत सुरक्षा पर ध्यान दें, ट्रांसफार्मर व खंभों से दूर होली जलाएं

नसीमखान

रायसेन,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी ने आम नागरिकों तथा ग्रामीणजनों से आग्रह किया है कि वे होली जलाने को लेकर सावधानी बरतें। ट्रांसफार्मर व खंभों से दूर होली जलाएं, ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो, तथा सरकारी संपत्ति को किसी तरह की कोई क्षति न पहुंचे। कंपनी ने कहा कि विद्युत लाईनों, उपकरणों एवं खंभो से छेड़खानी करना विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।
जरा सी असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए आम लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसी लाईनें जिनमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है यदि ऑंधी तूफान या अन्य कारणों से अकस्मात टूट जाएं तो उनके समीप जाकर, उन्हें छूकर खतरा मोल न लें। लाईन टूटने की सूचना निकटस्थ कंपनी अधिकारी को अथवा विद्युत कर्मचारी को शीघ्र दें, संभव हो तो किसी व्यक्ति को उस जगह अन्य राहगीरों को चेतावनी देने के लिए रखें अथवा 1912 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।
नये घर बनाते समय विद्युत पारेषण अथवा वितरण लाईन से समूचित दूरी रखें, यह कानून की दृष्टि से भी आवश्यक है। उचित फासले के विषय में स्थानीय बिजली कर्मचारी की सलाह लें। खेतों खलिहानों में ऊँची – ऊँची घास की गंजी, कटी फसल की ढेरियॉं, झोपड़ी मकान तंबू आदि विद्युत लाईनों के नीचे अथवा अत्यंत समीप न बनायें। विद्युत लाईनों के नीचे से अनाज, भूसे आदि की ऊंचाई तक भरी हुई गाड़ियॉं न निकालें इससे आग लगने एवं प्राण जाने का खतरा है।
गांव और शहरों में होली का उत्सव मनाने के दौरान बहुत सी लकड़ियों को इकट्ठा कर चौराहों पर होलिका दहन किया जाता है। यदि विद्युत लाईनें ऊपर से जा रही हों तो तारों के नीचे होली नहीं जलानी चाहिए। क्योंकि आग की लपटों से एल्यूमिनियम के तारों के गलने और टूटने की संभावना होती है। बहुत से स्थानों पर बच्चे पतंग अथवा लंगर का खेल खेलने के दौरान तरह-तरह के धागे, डोर विद्युत की लाईनों में फंसा देते हैं। ऐसा करने से उन्हें रोकें। लाईनों में फंसी पतंग निकालने के लिए बच्चों को कभी भी खंबे पर चढने ना दें। विद्युत लाईन पर तार या झाडियॉ न फेंके एवं लाईनों के नीचे ऊंचे तथा फलदार वृक्ष ना लगाये जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो इसकी सूचना पास के पुलिस थाने या विद्युत कंपनी के वितरण केन्द्र में दें।
विद्युत लाईनों के पास लगे वृक्ष या उसकी शाखा न काटें यदि कटी डाल लाईन पर गिरती है तो आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। अपने खेत, खलिहान, घर या संपत्ति की सुरक्षा हेतु अवरोधक तारों (फेंसिंग वायर्स) में विद्युत प्रवाहित न करें। यह कानूनी अपराध भी है इस प्रकार विद्युत का उपयोग करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। इस तरह से विद्युत सुरक्षा को लेकर आप भी सचेत रहें और दूसरों को भी सचेत करें, ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना घटित न हों। आवश्यक जानकारी हेतु कंपनी के टोल फ्री नं-1912 पर कॉल लगाएं या फिर वितरण केन्द्र से संपर्क स्थापित करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी