नसीमखान
रंगपंचमी पर मिनी करीला भानपुरगंज में विशाल मेले का होता है आयोजनरायसेन, 17 मार्च 2025 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज पहुंचकर यहां रंगपंचमी पर आयोजित होने वाले मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी साथ रहे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों से मेला आयोजन की तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज में मिनी करीला मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पहुंचते हैं तथा विशाल मेला का भी आयोजन होता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गैरतगंज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






