कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्नबकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्तरीय विद्युत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के बकाया विद्युत देयकों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत अधिकारी को निर्देश दिए कि बकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाई जाए। बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाए। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए।
विद्युत अधिकारी ने बताया कि विद्युत बिलों की वसूली करने तथा राशि जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काटे जाने के दौरान कई बार विद्युत कर्मियों के साथ धमकी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं। इस पर कलेक्टर द्वारा पुलिस अधिकारी को समन्वय कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका समुचित प्रचार-प्रसार कराया जाए। समीक्षा के दौरा विद्युत अधिकारी ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं तथा कृषि उपभोक्ताओं के खाते फ्रिज किए जाने की भी कारवाई की गई है जिसमें बकाया विद्युत बिल राशि वसूली को गति मिली है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।