सांची कन्या विद्यालय का नया भवन: चार साल से उद्घाटन का इंतजार ।भवन में चलती अवैध गतिविधियां ।

नसीमखान

सांची,,, सांची स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन पिछले चार वर्षों से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। इस भवन का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन न तो इसका लोकार्पण हुआ है और न ही यह विद्यालय सम्बंधित विभाग को सौंपा गया है। जिससे यह नवनिर्वित भवन लंबे अरसे से अवैध गतिविधियों का अड्डा बन कर रह गया।
जानकारी के अनुसार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु इस भवन का निर्माण कराया गया था यह भवन लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से चार साल पहले बनकर तैयार हो चुका था परंतु इतना लंबा अरसा गुजरने के बाद भी न तो इस भवन को लोकार्पित किया जा सका न ही निर्माणाधीन विभाग द्वारा यह भवन शिक्षा विभाग को स्थानांतरित ही किया जा सकायह भवन जर्जरता की ओर बढ चला है यहां तक कि इस भवन के दरवाजे और खिड़कियां जर्जर हो गईं और असामाजिक तत्वों ने इसे अपनी गतिविधियों के लिए सुरक्षित शरण स्थली बना लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कई बार इस मामले की सूचना पुलिस और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भवन में होने वाली अवैध गतिविधियों के बावजूद प्रशासन और विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते विद्यालय में छात्रों के लिए स्थान की कमी हो रही है, और स्कूल प्रबंधन भी कई कोशिशों के बावजूद इस भवन को अपने अधीन लेने में सफल नहीं हो सका है। इसका नतीजा यह रहा कि इस नवनिर्वित भवन को अनाथ मानकर असामाजिक तत्वों ने अपनी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया जिससे विद्यालय की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पडता दिखाई देने लगा है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नवनिर्वित स्कूल भवन की लोकार्पित प्रक्रिया का दूर दूर तक कोई पता नहीं चलता है ।
हालांकि शासन और प्रशासन अपने विकास कार्यों के दावे करने में पीछे नहीं रहते, लेकिन सांची कन्या विद्यालय के इस नवीन भवन की स्थिति इन दावों की सच्चाई को बेनकाब करती है। यह भवन अब तक अपने उद्घाटन का इंतजार कर रहा है, हालांकि अनेक बार यह भवन अखबारों की सुर्खियां बटोर चुका है परंतु न तो इस पर शासन की ही नजर पहुंच पाई न ही प्रशासन को ही इस भवन की सुध लेने की फुरसत मिल सकी एवं इसका उपयोग छात्रों के लाभ के लिए कब किया जाएगा, यह सवाल प्रशासन और शिक्षा विभाग के सामने है।
यह मामला शासन और प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था को उजागर करता है, जो न केवल विद्यार्थियों की परेशानियों को बढ़ाता है, बल्कि सरकारी विकास परियोजनाओं की असली तस्वीर भी पेश करता है।इस मामले में इनका कहना है।।
हमने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से इस सबंध मे बात की है उन्होंने बताया कि हमने नवीन भवन में बिजली एवं नल कनेक्शन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा शीध्र ही यह भवन हम अपने आधीनस्थ ले लेगे ।एवं विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया जायेगा ।श्रीमती नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश