धन्य भाग्य सेवा का अवसर पाया- उप संचालक गुलाब मर्सकोले

धन्य भाग्य सेवा का अवसर पाया- उप संचालक गुलाब मर्सकोले

..रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

शहडोल संभाग की पत्रकारिता सकारात्मक- उपसंचालक जनसम्पर्क
….
स्थानांतरित उप संचालक जनसंपर्क ने विभाग को नई दिशा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाः- जनसंपर्क अधिकारी
….
स्थानान्तरित उप संचालक जनसम्पर्क श्री मर्सकोले को दी गई भावभीनी विदाई
…..
शहडोल 26 मार्च 2025- संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में लगभग 14 वर्षों से पदस्थ उपसंचालक जनसम्पर्क श्री गुलाब सिंह मर्सकोले को आज उनके संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय सागर स्थानान्तरित होने पर संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए शहडोल संभाग में अपने 14 वर्षीय कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए उप संचालक श्री गुलाब सिंह मर्सकोले ने कहा कि मेरे धन्य भाग्य हैं जो मैने जनजातीय बाहुल शहडोल संभाग में अपनी सेवाएं देने का अवसर पाया।
उन्होनें कहा कि शहडोल संभाग के सीधे, सच्चे, शालीन और सभ्य लोग मेरी स्मृति पटल में सदैव रहेंगे। शहडोल संभाग की वादियां, यहां की खूबसूरती , शहडोल संभाग का प्राकृतिक सौन्दर्य मेरी यादों में सदैव रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में मैं शहडोल संभाग में पदस्थ हुआ था, तब यहां कार्य करने की बहुत सारी चुनौतियां थी। मैने टीम वर्क के साथ कार्य किया और मेरे कार्यों को समय-समय पर प्रशंसा भी मिली। मैं शहडोल संभाग के लोगों और मीडिया कर्मियों का सदैव आभारी रहूंगा कि उन्होनें मुझे सदैव सहयोग दिया और मेरा मार्गदर्शन किया। शहडोल संभाग की पत्रकारिता सकारात्मक पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के 14 वर्षीय कार्यकाल में मैने शहडोल संभाग के जनजातीय संस्कृति को गहराई से देखा और इस संस्कृति से अभिभूत होकर मैने कर्मा, दादरिया, रीना शैला जैसे जनजातीय परपंरिक नृत्यों और लोकगीतों को सीखने का प्रयास किया। इस अवसर पर शहडोल संभाग में स्थानातंरित उप संचालक जनसम्पर्क श्री गुलाब सिंह मर्सकोले द्वारा दी गई सेवाओं का स्मरण करते हुए सहायक जनसम्पर्क अधिकारी संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल श्री अरूणेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानांतरित उप संचालक जनसंपर्क ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसंपर्क विभाग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनसंपर्क विभाग को और अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के लिए कई नए कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि उप संचालक जनसम्पर्क श्री गुलाब सिंह मर्सकोले की एक खसियत थी कि उन्होंने टीम वर्क के साथ काम किया और कर्मचारियों को अपने कार्यकाल में कुछ न कुछ सीखने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में किये गए बड़े से बडे़ आयोजनों को हम बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर पाए। उन्होंने कहा कि उप संचालक जनसम्पर्क के साथ कार्य करने के लिए ज्यादा समय तो नही मिला लेकिन जितना भी समय मिला वह सराहनीय था और मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला इससे मुझे अपनेे सेवाकाल के दौरान कार्य करने में काफी सहयोग मिलेगा। विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित उप संचालक श्री गुलाब सिंह मर्सकोले को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को जनसम्पर्क कार्यालय के श्री प्रेमलाल पनिका, श्री रामपाल पनिका श्री ओम जायसवाल, श्री राजेश बैगा,श्री रामावतार कोरी, पवन वर्मा, संतोष वर्मा, श्री रामबली यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा