तेज बारिश में श्मशान ले गए अर्थीं:लकड़ियां भीगीं तो पेट्रोल डालकर जलाना पड़ा शव; ग्रामीण बोले- यहां मूलभूत सुविधा भी नसीब नहीं

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन।रायसेन जिले में तेज बारिश के बीच महिला के शव का बमुश्किल तिरपाल की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने तिरपाल के सहारे बारिश की झड़ी के पानी को रोकने की कोशिश की। फिर भी लकड़ी भीग गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव को भारी मशक्कत कर जलाना पड़ा। यह मामला गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव का है।
दरअसल,सिहोरा खुर्द गांव की एक महिला प्रमिला अहिरवार (50) की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। गांव के शमशान घाट में टीनशेड भी नहीं था। वहां तक जाने का रास्ता भी कच्चा था।
बारिश से बचने तिरपाल से ढंका शव, लकडियां भी हुई गली…..
परिजन मृतिका के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाने लगे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। श्मशान घाट पहुंचने का एप्रोच रोड भी कच्चा था। परिजनों ने बारिश थमने का काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन जब बारिश नहीं थमी तो परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए शव को तिरपाल से ढंककर ले गए। इस दौरान दाह संस्कार की लकड़ियां और कंडे बारिश में पूरी तरह भीग गए थे।बारिश जब नहीं थमी तो ग्रामीजनों को पेट्रोल छिड़ककर शव को पन्नी के तिरपाल के सहारे जलाना पड़ा।

ग्रामीण बोले- शमशान घाट पर मूलभूत सुविधा नहीं
अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग भी बारिश में भीगते रहे। ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया है। गांव के अशोक, महेंद्र अहिरवार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सीहोरा खुर्द गांव के श्मशान घाट में ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिसके चलते उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही है। गांव से श्मशान घाट तक का रोड नहीं बना है। इससे बारिश में यहां कीचड़ हो जाता है। आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव