बीती रात नगर में भारी बारिश ने ढाया कहर । स्तूप रोड डूबा पानी में दुकानों में भरा पानी
स्थानीय प्रशासन रहा लापता

नसीम खान संपादक
सांची,,, बारिश पूर्व लोगों को राहत देने स्थानीय प्रशासन लाखों रुपए की भेंट चढ़ा देता है परन्तु यह कहां खर्च किए जाते हैं किसी को नहीं पता रहता जब नगर में भारी बारिश होती है तब स्थानीय प्रशासन सोता रहता है तथा नगर वासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है ऐसा ही मामला बीती रात नगर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन की सभी तैयारियों की पोल खोल कर रख दी तथा सड़कों पर लगभग तीन फिट पानी भरा गया इसके साथ ही कुछ दुकानों मेडिकल स्टोरों सहित अस्पताल परिसर पूरी तरह लबालब दिखाई दिया लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी परन्तु लाचार नगर प्रशासन पूरी तरह गहरी नींद में सोता रहा ।
जानकारी के अनुसार बीती रात नगर में हुई भारी बारिश ने एक ही दिन में नगर परिषद प्रशासन की बारिश पूर्व तैयारी की कल ई एक ही झटके में खोल कर रख दी यह भारी बारिश पूरी तरह तेज हवा गरज चमक के साथ होती रही हालांकि बारिश पूर्व लोगों ने बारिश की समस्या से अवगत कराया था तब नगर परिषद प्रशासन ने आनन-फानन में बारिश की तैयारी के नाम पर हजारों रुपए फूंक डाले तथा लोगों को आश्वस्त भी किया अब बारिश से लोगों को पानी भरने से निजात मिल सकेगी परन्तु इस भारी बारिश ने एक रात में ही नगर परिषद प्रशासन की तैयारियों की कल ई खोल कर रख दी तथा नगर के अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से लबालब दिखाई दिया साथ ही स्तूप मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया रोड़ पर लगभग तीन फिट पानी भरा रहा अस्पताल में मरीजों सहित अस्पताल स्टाफ में भी बैचैनी बढ़ गई दूसरी ओर बिजली केंद्र में भी पानी भरने से ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी बार बार बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने कर्मचारियों को पानी में घुसकर जान जोखिम में डालकर व्यवस्था करते देखा गया इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मेडिकल स्टोरों तथा डाक्टरों की क्लीनिकों में पानी भर गया जिससे खासा नुकसान बताया जा रहा है यही हाल रामलीला मैदान सड़क का बना रहा जहां लगभग सड़क पर तीन चार फिट पानी बहता दिखाई पडा जिससे लोगों का आवागमन थम सा गया ।यही हाल हेडगेवार कालोनी का रहा जहां पानी निकासी के नाम पर ख़र्च तो किया गया परन्तु वहां भी सड़कों सहित निचले क्षेत्र में पानी भर गया जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी ।तब ऐसी मुश्किल घड़ी में न तो प्रशासन के ना ही जिम्मेदार ही सुध लेने निकल सके ।तब आसानी से कहा जा सकता है कि विकास की गंगा एक रात की बारिश में दिखाई दे गई । इस मामले में वार्ड नं 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने कहा कि जब भारी बारिश हो रही थी हमने स्वयं पहुंच कर जायजा लिया ।तथा अनेक दुकान क्लीनिक सहित अस्पताल में काफी पानी भर गया था जबकि हम बारिश के पहले से ही मांग करते आ रहे हैं कि पानी निकासी व्यवस्था सुचारू बनाई जाये इस मामले में हमनें लिखित भी दिया है परन्तु व्यवस्था सुचारू नहीं बनाई जा सकी । जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान