रामकथा के पहले ही दिन शुरू हुई बारिश। किसानों के चेहरे खिले।

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–नगर सुल्तानपुर क्षेत्र में एक पखवाड़े से रुकी बारिश श्री राम जानकी मंदिर में राम कथा के पहले ही दिन से शुरू हुई !
श्री राम जानकी मंदिर में नगर वासियों के सहयोग से नगर क्षेत्र में खुशहाली एवं अच्छी बारिश के लिए श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है ! संगीतमय नवदिवसीय राम कथा का
यह आयोजन दिनांक 17-8-23 से 25-8-23 तक चलेगा ! राम कथा आयोजन करता ने बताया कि यह राम कथा हम नगर वासियों के सहयोग से श्री राम जानकी मंदिर में कर रहे हैं उन्होंने बताया कि यह राम कथा का आयोजन नगर क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली एवं क्षेत्र में कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही थी जिसको लेकर नगर क्षेत्र के किसानो के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थी इस सब को देखते हुए इस भव्य एवं विशाल राम कथा का आयोजन किया जा रहा है ! पर भगवान राम की असीम कृपा से जिस दिन से ही राम कथा की कलश यात्रा निकली उस दिन से ही पानी का माहौल बन गया और उस दिन से आज तक रोज सुबह दोपहर शाम या रात में 2 घंटे 3 घंटे से अधिक पानी बराबर गिर रहा है ! नगर वासियों की इच्छा और मनोरथ के चलते ईश्वर ने इस नगर क्षेत्र की सुन ली और रामकथा के अभी मात्र 4 दिन ही पूरे हुए हैं और नगर क्षेत्र में झमाझम बारिश देखने में आ रही है !
कथा के आयोजन सहयोगी राम जानकी मंदिर के पुरोहित रवि शंकर शर्मा,जयंत कुमार दुबे, कमल गौर, राजेश गौर, संदीप राय,प्रेम नारायण गौर, नीलेश दुबे, हरीश शर्मा सहित नगर के दर्जनों युवा इस रामकथा में सहयोग के रूप में दिन रात एक कर रहे हैं !
राम कथा में बड़ा नाम है कथा वाचक का–श्री राम जानकी मंदिर में कर रहे राम कथा वाचक संत शिरोमणि सिया शरण दास अयोध्या धाम का राम कथा में बड़ा नाम है सिया शरण दास जी अयोध्या धाम क्षेत्र में रामकथा के लिए एक जाना पहचाना नाम है, अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक की मंडली सदस्य बताते हैं कि आयोजकों द्वारा जिस मनोरथ इच्छा से भगवान राम की संत शिरोमणि दास के मुख से कथा की जाती है वहां के क्षेत्र में निश्चित ही ईश्वर की कृपा बरसती है और उसी का प्रणाम आप सभी के सामने है !
झूम उठे कृषक-लगभग एक पखवाड़े से रुकी बारिश में चिंतित किसान कभी अपनी खड़ी फसल तो कभी आसमान को निहार रहे थे मगर लगातार दो-तीन दिन से चल रही बारिश किसानों के लिए ऑक्सीजन का काम कर रही है ! क्षेत्र के किसान रमेश राजपाल, संदीप राय, अजीत सिंह शेरू, आदि ने बताया कि यह बारिश हमारे लिए अमृत के समान लग रही है क्योंकि कई दिनों से पानी नहीं गिरने से धान के खेतों में दरार चलना शुरू हो गई थी वहीं धान की फसल कहीं-कहीं पीली दिखने लगी थी जो हम किसानों के लिए एक बड़ी चिंता के रूप में सामने आ रही थी मगर ईश्वर की अनुकंपा है कि आज हम सभी इस चिंता से लगभग दूर हो गए हैं ! और यह सब परिणाम है श्री राम जानकी मंदिर में चल रही राम कथा का प्रभाव जो नगर में खुशहाली एवं समृद्धि लाने में सहायक हुई है !
ग्राम चंदन घोड़ा में अच्छी बारिश के लिए अखंड रामायण का पाठ–ग्राम चंदन घोड़ा में करीब 1 सप्ताह अधिक समय से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के चलते संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा था ऊपर से विद्युत की अव्यवस्था के चलते क्षेत्र में लगी धान की फसल पर संकट के बादल छा गए थे, गांव की इस व्यवस्था को देख ग्रामीणों ने एक को गांव के मंदिर में 24 घंटे अखंड रामायण का पाठ बिठला और ईश्वर की अनुकंपा से गांव में पाठ बैठते ही लगातार 2 दिन से अधिक समय तक गांव में अच्छी बारिश देखी गई इसके चलते ग्रामीणों में खुशी की लहर है एवं सभी लोगों ने ईश्वर को सामूहिक रूप से एकत्रित हो रामायण जी समापन पर मां प्रसादी का वितरण किया !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’